फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three Suspects Seen at Kangra, Police search Operation at Chamba.

चंबा के बाद अब कांगड़ा में दिखे वर्दीधारी संदिग्ध, तलाश जारी

Sun, 25 Sep 2016 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, थुरल/पालमपुर(कांगड़ा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, थुरल/पालमपुर(कांगड़ा) Updated Sun, 25 Sep 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
Three Suspects Seen at Kangra, Police search Operation at Chamba.

हिमाचल में चंबा के बाद अब कांगड़ा जिले में भी सेना की वर्दी में एक संदिग्‍ध के देखे जाने की खबर है। यहां उपमंडल पालमपुर के गांव थुरल में एक संदिग्ध और दिखा है। फौजी वर्दी और गले में छोटी राइफल लटकाए इस संदिग्ध को शनिवार दोपहर एक महिला ने देखा।

विज्ञापन


जबकि, शुक्रवार शाम को थुरल इलाके की पंचायत बलोह में भी दो संदिग्ध बंदूक समेत फौजी वर्दी में दिखे थे। दो दिनों में संदिग्धों से दिखने से लोगों में दहशत है। शनिवार दोपहर थुरल के पास एक महिला अपने खेतों में घास काट रही थी।
विज्ञापन


महिला के अनुसार इतने में एक फौजी वर्दी पहने हुए गले में छोटी राइफल लटकाए एक व्यक्ति वहां उसके पास आया। उसने उससे पानी मांगा। लेकिन, वहां पर रखी उसकी पानी की बोतल को उसने खुद ही उठाया और पानी पी लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्‍ध ने महिला से की अपने साथियों के बारे में पूछताछ

Three Suspects Seen at Kangra, Police search Operation at Chamba.

इस व्यक्ति ने महिला से पूछा कि उसके तीन साथी तो नहीं आए हैं यहां पर। यह कहकर वह वहां से चला गया। घनी झाडिय़ां होने से उसका कोई पता नहीं चला। महिला ने इसकी सूचना अपने बेटे को दी। इस पर वहां पर गांव के लोग आ गए।

पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला का यह भी कहना है कि वह बंदूक को अच्छी तरह पहचानती है। उनके घर में भी लाइसेंसी बंदूक है। लेकिन, उसने गले में जो राइफल लटकाई थी, वह अलग किस्म की थी।

थुरल इलाके के बलोह पंचायत में शुक्रवार शाम को दो संदिग्ध फौजी वर्दी में महिलाओं ने देखे थे, जो शोर मचते ही वहां से भाग गए थे। चौकी प्रभारी प्रेमपाल ने कहा कि पुलिस संदिग्धों की तलाश में लगी है। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को इसके बारे में सूचित कर दिया है।

आईबी और पुलिस टीम ने छाना पुखरेड़ का जंगल

Three Suspects Seen at Kangra, Police search Operation at Chamba.

वहीं, जिला चंबा के भटियात के ककरोटी घट्टा में सेना की वर्दी में हथियारों के साथ दिखे तीन संदिग्धों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को पुलिस और आईबी टीम ने ककरोटी से सटे पुखरेड़ जंगल का चप्पा - चप्पा छाना।

आईबी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता एवं प्रत्यक्षदर्शी डुगरेड़ निवासी लाल चंद के भी बयान लिए। लालचंद दूसरे दिन भी अपने बयान पर कायम रहा। उसने बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने खेतों में काम कर रहा था तो उसने सेना की वर्दी में तीन हथियार बंद लोगों को देखा।

उनमें से एक ने उससे जोल जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद तीनों बिना कुछ कहे जंगल की ओर चले गए। बता दें कि दो दिनों से चल रहे सर्च अभियान से इलाके में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लोग जंगल में घास-पत्ती लाने भी नहीं जा रहे हैं।

डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि शनिवार को पुलिस और आईबी की टीम ने संयुक्त रूप से जांच की। दो दिन जांच के बाद संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला है। जिस व्यक्ति ने यह सूचना दी थी वह पहले भी विभिन्न मामलों को लेकर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवा चुका है। ऐसे में सूचना कितनी विश्वसनीय है इसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed