{"_id":"5c78f086bdec22738442c01d","slug":"three-specialist-doctors-will-be-posted-in-chc-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सीएचसी में तैनात होंगे तीन विशेषज्ञ चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के सीएचसी में तैनात होंगे तीन विशेषज्ञ चिकित्सक
Fri, 01 Mar 2019 02:47 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 01 Mar 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार हिमाचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करेगी। इनमें शिशु, गायनी और मेडिसन के डॉक्टर शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहां एक विभाग के दो-दो चिकित्सक तैनात हैं, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देने के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
दूरदराज क्षेत्रों में ऐसे अस्पताल हैं, जहां डॉक्टरों की कमी है। लोगों को छोटी बीमारियों के लिए भी बड़े अस्पतालों में उपचार को जाना पड़ता है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि लाहौल स्पीति, चंबा, ऊपरी शिमला के कुछेक अस्पतालों में जहां डाक्टरों की कमी थी, वहीं उन्हें दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को भी स्वास्थ्य निदेशालय में डॉक्टरों के साक्षात्कार हो रहे हैं, उन्हें भी सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य उप केंद्रों में भेजा जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तीन विशेषज्ञों की तैनाती की जा रही है, इसको लेकर विभाग को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन