फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three sheds play present in shimla

Shimla News: गेयटी थियेटर में द थ्री शेड्स नाटक का मंचन

Thu, 30 Mar 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three sheds play present in shimla
शिमला। गेयटी थियेटर में नाटक उत्सव के अंतिम दिन वीरवार को द थ्री शेड्स नाटक का मंचन किया गया। विलियम शेक्सपियर के लिखे इस नाटक का निर्देशन अजय शर्मा ने किया है। यह प्रसिद्ध नाटककार और अंग्रेजी लेखक शेक्सपियर की अतुलनीय कृति ऑथेलो नाटक पर आधारित है। इसका ट्रेजडी ऑफ ऑथेलाे और वेनिस का मूर के नाम से भी मंचन किया जा चुका है। द थ्री शेड्स नाटक गेयटी ड्राॅमैटिक सोसायटी की ओर से चलाई जा रही गेयटी थियेटर रिपेट्री की दूसरी नाटक प्रस्तुति है। इस दौरान मंच पर सभी कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सभी दर्शकों का मनोरंजन किया। इसमें कपिल देव, सुमित कुमार, नीरज पराशर, अनिल शर्मा, अशोक मेहता, तनु प्रिया, अदिति काल्टा, नलिनि, नरेश कुमार मिंचा, आशीष कुमार, अभय कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार, मोहित कुमार और अश्वनी ने भाग लिया।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article