हिमाचल में स्वाइन फ्लू से तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में खराब मौसम के चलते स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आईजीएमसी शिमला में को स्वाइन फ्लू से पीडि़त तीन मरीजों की मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष है। हिमाचल में अब तक 18 पीडि़तों की मौत, 79 मामले पॉजिटिव और 290 संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं। प्रदेश के दो मरीजों की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में हुई है।
मरने वालों में 70 वर्षीय एक महिला चौपाल, दूसरी 47 वर्षीय सोलन की रहने वाली थी। तीसरा रामपुर का 37 वर्षीय व्यक्ति है। रामपुर निवासी को शनिवार को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया था। जबकि दोनों महिला मरीजों की रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया था।
आईजीएमसी में अब तक 12 मरीजों की मौत
आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से अब तक 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। 61 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। मौजूदा समय में आइसोलेशन वार्ड में स्वाइन फ्लू से पीडि़त सात मरीजों का उपचार चल रहा है।
उधर, आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने बताया कि स्वाइन फ्लू से रविवार रात को तीन मरीजों की मौत हुई है। तीनों की हालत गंभीर थी। खराब मौसम के चलते भी मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। जैसे मौसम साफ होगा इसका प्रकोप कम हो जाएगा।