फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three more deaths in himachal from swine flu

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से तीन और मरीजों की मौत

Sun, 17 Feb 2019 11:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Feb 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Three more deaths in himachal from swine flu

प्रदेश में स्वाइन फ्लू कहर बरपाता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद इस बीमारी पर अंकुश नहीं लग रहा। प्रदेश में तीन और लोगों की स्वाइन फ्लू से जान चली गई। दो लोग शिमला जिले के थे, जिन्होंने आईजीएमसी में शनिवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने की। इसके अलावा कांगड़ा की एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई थी। अब तक हिमाचल में 25 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा 611 मरीजों की अब तक जांच की गई है, जिनमें से 219 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। शिमला जिले की रहने वाली कृष्णी देवी (65) को 10 फरवरी को आईजीएमसी में दाखिल किया था, जबकि ठियोग के दिलाराम (70) को 14 फरवरी को दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट रिपोर्ट के बाद दोनों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव थी। शनिवार को दोनों की मौत हो गई। इस समय आईजीएमसी में 21 मरीज दाखिल हैं। कांगड़ा जिले के पालमपुर के भौंरा की महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई।

चंडीगढ़ में युवती की मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका

Three more deaths in himachal from swine flu

शनिवार को हमीरपुर में दो, बिलासपुर में तीन, कांगड़ा में एक और शिमला में दो मरीजों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वाइन फ्लू की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या कांगड़ा जिले में दस पहुंच गई है।

शिमला में 4, ऊना-हमीरपुर में दो-दो, मंडी में पांच और सोलन-बिलासपुर में एक-एक मरीज की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हुई है। पांवटा साहिब की युवती की चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू से मौत होने की आशंका जताई गई है। युवती की मौत के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग स्वाइन फ्लू से संदिग्ध मौत पर संशय जता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed