फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three more covid 19 infected 37 reports negative including 37 in Himachal

हिमाचल: आईजीएमसी में भर्ती नालागढ़ के तीन और जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 10 Apr 2020 05:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
three more covid 19 infected 37 reports negative including 37 in Himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हिमाचल के लिए दूसरे दिन भी राहत की खबर रही। नालागढ़ से लाकर आईजीएमसी शिमला अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना पॉजिटिव तीनों जमातियों की शुक्रवार को सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ऊना के भी तीनों जमातियों की सैंपल रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई। इन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उधर शुक्रवार को प्रदेश भर में 127 संदिग्ध मरीजों की ब्लड सैंपल रिपोर्ट ली गई थी, जिनमें से 87 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 40 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसकी पुष्टि मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने की। 

विज्ञापन


आईजीएमसी में भर्ती जमातियों के इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल तीन अप्रैल को शिमला भेजे थे। चार अप्रैल को जांच के बाद तीनों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, जिसके बाद इन्हें आईजीएमसी लाया गया था। प्रशासन ने दिल्ली के मरकज से लौटे इन जमातियों के संपर्क में आए 100 से अधिक लोगों को चिह्नित क्वारंटीन किया था। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बीबीएन समेत पूरे जिले ने राहत ली है। उधर टांडा में भर्ती जमातियों में से दो मंडी शहर के हैं और एक सुंदरनगर का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed