फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three men from kangra himachal kidnapped by pirates in nigeria

नाइजीरिया किडनैपिंग: खौफ के साये में परिजन, बोले- रिहाई में देरी ना करे सरकार

Wed, 28 Mar 2018 10:13 AM IST
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 28 Mar 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
Three men from kangra himachal kidnapped by pirates in nigeria

नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की ओर से अपहृत उपमंडल पालमपुर के मलोग गांव के अजय के परिजनों को अब भारत सरकार से ही आस है कि उनके लाडले और अन्य युवकों की रिहाई जल्द करवाएगी।

विज्ञापन


परिवार ने केंद्र से गुहार लगाई कि युवकों की रिहाई में देरी न करे। शीघ्र की कदम उठाए जाएं ताकि उनके लाडलों की वतन वापसी हो सके। नाइजीरियाई लुटेरों ने 26 मार्च तक अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन


अल्टीमेटम की समयावधि बीतने पर परिजन खौफ के साये में हैं। लुटेरों ने कहा था कि 26 मार्च तक पैसे जमा नहीं करवाए तो युवकों को मार दिया जाएगा।

पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज से बीमार अजय की पिता भी घर आ गए हैं। परिजनों ने उन्हें भी बता दिया है कि अजय का नाइजीरिया में अपहरण हो गया है।

बोले- सरकार पर पूरा भरोसा

Three men from kangra himachal kidnapped by pirates in nigeria

यह सुन उन्हें भारी धक्का लगा है। पहले अस्पताल में भर्ती होने के कारण परिजनों ने उनसे यह बात छिपाई थी। अब तक सदमे में चल रहे परिवार को पैसों को लेकर न तो किसी का फोन आया और न ही उनसे कोई संपर्क हुआ है।

लिहाजा, अब परिजनों ने अपना सारा भरोसा भारत सरकार पर छोड़ दिया है। अपहृत अजय की बहन आशा ने कहा कि भारत सरकार इस मामले को देख रही है।

उन्होंने पूरा भरोसा भारत सरकार पर जताया है। उन्हें आशा है कि सरकार जल्द अजय और अन्य युवकों की रिहाई करवाएगी। कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार इस मामले में कोई देरी न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed