{"_id":"5f50f8b28ebc3e54a6503bcf","slug":"three-leaf-based-industry-will-set-up-in-himachal-to-protect-forests-from-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में जंगलों को आग से बचाने के लिए लगेंगे तीन पत्ती उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में जंगलों को आग से बचाने के लिए लगेंगे तीन पत्ती उद्योग
Fri, 04 Sep 2020 02:21 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
चीड़ पत्ती
- फोटो : अमर उजाला
जंगलों को आग से बचाने के लिए अब वन विभाग ने चीड़ पत्ती उद्योग को स्थापित करने के लिए कवायद तेज कर दी है। शनिवार को विभाग ने चीड़ पत्ती से जुड़े उद्योगों को प्रस्तुति के लिए बुलाया है। वन मंत्री राकेश पठानिया के सामने प्रस्तावित इस प्रस्तुति के दौरान वह उद्योग के स्थापन से लेकर उससे राज्य को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। उद्योग विभाग के अधिकारी भी इस प्रस्तुति के दौरान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ ऐसे निवेशक हैं जिन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दौरान रुचि दिखाई थी। लेकिन, सरकारी सिस्टम की सुस्त चाल की वजह से ग्राउंड पर मामला ठंडा पड़ा था। पठानिया ने पदभार संभालने के बाद ही साफ कर दिया था कि वह प्रदेश हित के फैसले लेने में देरी नहीं करेंगे। जयराम सरकार ने ही चीड़ पत्ती उद्योगों को प्रमोट करने और आर्थिक सहयोग देने की योजना को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन