फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   three killed three injured Truck accident on Manali-Leh Highway near Near DeepakTal

Accident in Himachal: मनाली-लेह मार्ग पर खाई में जा गिरा ट्रक, तीन की मौत, तीन घायल

Wed, 13 Jul 2022 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Jul 2022 07:14 PM IST
सार

निजी कंपनी का ट्रक (एचपी 72-8299) जिंगजिंगबार से दारचा की ओर जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे दीपक ताल के समीप ट्रक अचानक सड़क से लुढ़ककर करीब 50 फीट नीचे जा गिरा।

विज्ञापन
three killed three injured  Truck accident on Manali-Leh Highway near Near DeepakTal
हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर दीपक ताल के पास बुधवार को एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक के परखचे उड़ गए। भारतीय सेना के जवानों ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। शवों को भी सेना के जवानों की मदद से बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमा सड़क संगठन के अधीन कार्यरत एक निजी कंपनी का ट्रक (एचपी 72-8299) जिंगजिंगबार से दारचा की ओर जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे दीपक ताल के समीप ट्रक अचानक सड़क से लुढ़ककर करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। गहरी खाई में गिरने से ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही तहसीलदार केलांग नरेंद्र और भारतीय सेना और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


घायलों को सेना की एंबुलेंस में केलांग अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में दो व्यक्ति हिमाचल से हैं, जबकि एक पंजाब का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान लक्षदीप पुत्र रणवीर कुमार निवासी वार्ड नंबर एक, गांव व डाकघर भंजाल, तहसील घनारी, जिला ऊना, नीरज चौधरी पुत्र प्रेम सिंह, गांव मांगूमेरा, डाकघर अमरोह, तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब और ललित कुमार पुत्र बलबीर सिंह, गांव भक्तपुर, डाकघर तलाई, तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अकबर पुत्र नमलु निवासी गांव झाला, थाना टेरागाज, जिला किशनगंज बिहार, दीपक पुत्र धर्म सिंह गांव डोहग, डाकघर जेजवीं, तहसील झंडुता, थाना शाहतलाई, जिला बिलासपुर, जितेंद्र कुमार पुत्र बनू लाल गांव पीपरा, पंचायत हाटगांव पोस्ट बैरिया, वार्ड आठ टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज बिहार घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed