{"_id":"619d054ed20e6631676e0e0b","slug":"three-killed-in-truck-accident-in-sirmour-himachal-pradesh-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में हादसा: खाई में गिरा टिपर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में हादसा: खाई में गिरा टिपर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल
Tue, 23 Nov 2021 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह/ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह/ददाहू (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 23 Nov 2021 08:45 PM IST
सार
रजाना से कुछ ही दूरी पर खडोन नाले के पास चालक ने टिपर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान टिपर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। टिपर में सवार रविंद्र (20) निवासी लवाली और जगियाराम (47) निवासी गनोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
खाई में गिरा टिपर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके के रजाना में मंगलवार को टिपर के 400 फीट गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में दो लोगों ने मौके पर जबकि एक ने मेडिकल कॉलेज नाहन में दम तोड़ा। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने ददाहू अस्पताल पहुंचाया। यहां पर दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। हादसा मंगलवार दोपहर को उस समय पेश आया जब रजाना से एक टिपर (एचपी71-0482) पत्थर भरने के लिए भूतमढ़ी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
रजाना से कुछ ही दूरी पर खडोन नाले के पास चालक ने टिपर से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान टिपर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। टिपर में सवार रविंद्र (20) निवासी लवाली और जगियाराम (47) निवासी गनोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं संजय कुमार (21), अशोक कुमार (26) और निखिल (19) सभी निवासी नैरबागा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने ददाहू अस्पताल पहुंचाया। अशोक और निखिल की गंभीर हालत के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल अशोक ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
संगड़ाह थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी बालाराम ने बताया कि दोनों शवों को गहरी खाई से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक-एक व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज नाहन में दम तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। उधर, प्रशासन की ओर तहसीलदार संगड़ाह आत्माराम नेगी ने तीन में से दो मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन