फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three HPU scientists included in the list of the world's top two percent

Shimla News: एचपीयू के तीन वैज्ञानिक विश्व की दो फीसदी सूची में शामिल

Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three HPU scientists included in the list of the world's top two percent
प्रो. एसएस कंवर, रीना और डॉ. रवि कांत शामिल
विज्ञापन

वैज्ञानिक शोध, शोधपत्रों के प्रकाशन पर मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तीन संकाय सदस्यों को विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। इनमें प्रो. एसएस कंवर, प्रो. रीना गुप्ता और डॉ. रवि कांत भाटिया शामिल हैं। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध इस सूची में तीनों वैज्ञानिकों को लगातार दूसरे वर्ष स्थान मिला है।


यह उपलब्धि वैज्ञानिक शोध, शोधपत्रों के प्रकाशन और अकादमिक क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाती है। तीनों संकाय सदस्यों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. दूनीचंद और जीवन विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. वामिक आजमी ने तीनों वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने उनके शोध कार्यों और वैज्ञानिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के लिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। लगातार दूसरे वर्ष तीनों संकाय सदस्यों का सूची में शामिल होना उनके शोध कार्यों में निरंतरता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article