400 फीट खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोगिंद्रनगर-लड़भड़ोल मार्ग पर गोलवां के पास एक स्विफ्ट कार करीब चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसका बैजनाथ अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसा देर रात हुआ बताया जा रहा है। सुबह करीब चार बजे स्थानीय लोगों ने कार खाई में गिरी देखी जिसकी उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लड़भड़ोल चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को खाई से बाहर निकाला।
एंबुलेंस से इन्हें अस्पताल ले जाया गया। हादसे में रविंद्र (42) पुत्र मान सिंह, शमशार चंद (39) पुत्र भगत राम, निवासी क्वारगढ़ और प्रकाश भगत (24) पुत्र श्याम सुदंर भगत निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।
एक की हालत गंभीर
हादसे में घायल नवनीत (26) पुत्र रणजीत का बैजनाथ अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
लड़भड़ोल चौकी इंचार्ज संदीप अवस्थी ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। एसपी प्रेम ठाकुर ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।