फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three die as car fall into gorge Near Rampur Shimla Himachal Pradesh

800 मीटर खाई में गिरी कार, 3 की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

Fri, 06 Apr 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 Apr 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Three die as car fall into gorge Near Rampur Shimla Himachal  Pradesh

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के पुलिस थाना झाकड़ी के तहत 15/20 क्षेत्र में काओबिल के पास बुधवार रात को एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से गंभीर हालत में एक युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब नौ बजे पांच युवक ऑल्टो-800 कार (एचपी 32-0935) में गानवीं से लबादा सदाना गांव जा रहे थे। काओबिल गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में चालक दिनेश (27) व स्वर्ण सिंह (34) निवासी सदाना काओबिल और नेपाली मूल के दलीप (28) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चुन्नी लाल (23) गांव जुली काओबिल और हितेश (20) गांव कोट काओबिल घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गानवीं से लबादा सदाना गांव जा रहे थे पांचों युवक

Three die as car fall into gorge Near Rampur Shimla Himachal  Pradesh

हादसे की सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलते ही ज्यूरी से पुलिस कर्मचारी और झाकड़ी पुलिस थाना के एसएचओ ओमप्रकाश की अगुवाई में पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शवों और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

रामपुर के खनेरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। गंभीर घायल चुन्नी लाल को आईजीएमसी रेफर किया है। एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मृतकों और एक गंभीर घायल युवक को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है।

एक अन्य घायल को 3 हजार की राहत दी गई है। उधर, डीएसपी देव कुमार नेगी ने बताया कि बुधवार रात को हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed