{"_id":"613f216529cd5c0bf66ac0d5","slug":"three-dead-bodies-found-in-manimahesh-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश: दो और शव मिले, ठंड, ऑक्सीजन की कमी से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश: दो और शव मिले, ठंड, ऑक्सीजन की कमी से मौत की आशंका
Mon, 13 Sep 2021 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:49 PM IST
सार
उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि शवों को भरमौर लाया जा रहा है। रविवार को भी पवित्र मणिमहेश के कमलकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे कैलाश के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
विज्ञापन
पवित्र धार्मिक स्थल मणिमहेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पवित्र धार्मिक स्थल मणिमहेश में दो शव और मिले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि ठंड और ऑक्सीजन की कमी के चलते इनकी मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद भरमौर से पुलिस की रेस्क्यू टीम मणिमहेश के लिए रवाना हो गई है। शवों को लाने के लिए 10 से 12 घंटे का समय लगेगा। पोस्टमार्टम के बाद ही लोगों की मौत के रहस्य से पर्दा उठेगा।
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि शवों को भरमौर लाया जा रहा है। रविवार को भी पवित्र मणिमहेश के कमलकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे कैलाश के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। डलहौजी के तीन युवक कैलाश की परिक्रमा करके मणिमहेश की तरफ आ रहे थे। इन युवकों ने शव को देखा। युवकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस जवान और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रशासन ने कोरोना के चलते मणिमहेश यात्रा पर रोक लगाई है। लोग चोरी छिपे यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों होने वाली मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के कारण मणिमहेश में तापमान में काफी गिरावट हो चुकी है।
विज्ञापन