फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three candidates arrested in secretariat clerk recruitment paper leak case

HP Paper Leak Case: सचिवालय क्लर्क भर्ती पेपर लीक मामले में तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

Wed, 14 Feb 2024 10:41 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 10:41 AM IST
सार

विजिलेंस ने आरोपियों को  अदालत में पेश किया है, जहां से तीनों को 15 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
 

विज्ञापन
Three candidates arrested in secretariat clerk recruitment paper leak case
पेपर लीक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग आयोग के माध्यम से हुई सचिवालय क्लर्क भर्ती पोस्ट कोड 962 पेपर लीक मामले में तीन अभ्यर्थियों को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। इनमें निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार का जीजा, बहन और पत्नी शामिल हैं। रवि कुमार व सोहन तथा उमा आजाद को नौ फरवरी को विजिलेंस ने मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में तीन अभ्यर्थियों की सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने आरोपियों को  अदालत में पेश किया है, जहां से तीनों को 15 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन


विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ है कि रवि कुमार ने अपने जीजा रवि, बहन और पत्नी को सचिवालय क्लर्क भर्ती का पर्चा उपलब्ध करवाया था। 29 अप्रैल 2023 को पोस्ट कोड 962 प्रदेश सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में आरोपी रवि, सोहन और उमा आजाद को बीती नौ फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


अब आरोपी रवि की पत्नी सपना कुमारी निवासी हमीरपुर, जीजा रवि निवासी कागड़ा व बहन सपना देवी निवासी कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया है। रवि की पत्नी व बहन को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि जीजा रवि को 15 फरवरी तक रिमांड पर भेजा है। आरोपी सोहन व रवि को भी अदालत ने 15 फरवरी तक रिमांड पर भेजा है। इन तीन आरोपियों को 15 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन आरोपियों को 15 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। अन्य दो महिला आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। एसपी -राहुल नाथ, एसपी, विजिलेंस मंडी राहुलनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed