फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three branch managers got jobs with fake documents in the postal department, revealed in the investigation, re

Chamba News: डाक विभाग में फर्जी दस्तावेज से तीन बने शाखा प्रबंधक, जांच में खुलासा, एफआईआर दर्ज

Thu, 20 Jul 2023 09:59 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jul 2023 09:59 AM IST
सार

चंबा जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन लोग डाक विभाग में शाखा प्रबंधक बन गए। इस बात का खुलासा होने के बाद विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
Three branch managers got jobs with fake documents in the postal department, revealed in the investigation, re
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन लोग डाक विभाग में  शाखा प्रबंधक बन गए। इस बात का खुलासा होने के बाद विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। जाली दस्तावेजों का खुलासा उस समय हुआ, जब डाक विभाग ने सर्किल लेवल पर नए कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस दौरान तीन शाखा प्रबंधक  ऐसे मिले जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी थी।

विज्ञापन


विभाग ने इसको लेकर पुलिस थाना चंबा में एफआईआर दर्ज करवा दी। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वे खुद टीम की अगुवाई कर रहे हैं। जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया में बरती अनियमितता का भंडाफोड़ होने की उम्मीद है। पुलिस ने दस्तावेजों से लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच के दौरान आरोप साबित होने पर पुलिस इन तीनों कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। ये तीनों कर्मचारी बाहरी राज्य से संबंधित हैं।
विज्ञापन


करीब पांच माह पहले केंद्र स्तर पर डाक विभाग में ब्रांच मैनेजरों की भर्ती की थी। यह भर्ती जिला चंबा सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में हुई। ऐसे में जिला चंबा में फर्जी दस्तावेज का मामला सामने आने पर प्रदेश के दूसरे जिलों में भी इस तरह से फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल करने की शंका जताई जा रही है। फिलहाल चंबा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके अपनी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेजों की जांच करने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसको लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। -संजय ठाकुर, डाक अधीक्षक, चंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed