फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three accused of firing in Nalagarh court premises arrested from Delhi

Firing Case: नालागढ़ कोर्ट परिसर में गोलीकांड के तीन आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 05 Sep 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Sep 2022 07:24 PM IST
सार

कोर्ट परिसर नालागढ़ में हुए गोलीकांड के तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की मदद से इनकी गिरफ्तारी हुई। बद्दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
Three accused of firing in Nalagarh court premises arrested from Delhi
नालागढ़ गोलीकांड मामला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कोर्ट परिसर नालागढ़ में हुए गोलीकांड के तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की मदद से इनकी गिरफ्तारी हुई। बद्दी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। आरोपी आठ सितंबर तक दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। आठ सितंबर को पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए बद्दी लाएगी। पुलिस का दावा है कि मामले ओर अन्य कई लोग शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारियां भी जल्द होंगी। नालागढ़ कोर्ट परिसर में 29 अगस्त को दोपहर 12:00 गोली चली थी। हत्या के मामले में नाहन जेल के कैदी अजय उर्फ सनी को पेशी के बाद पुलिस कस्टडी में बाहर लाया जा रहा था।

विज्ञापन


गोली चलते ही कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि, इस गोलीकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। आरोपी गोली चलाने के बाद कुछ दूर बाइक पर गए। वहां बाइक स्किड हो गई और वह इसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस उस दिन से आरोपियों की तलाश कर रही थी। डीएसपी अमित यादव के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली गई थी। टीम ने गोलीकांड में शामिल पंजाब के परगट सिंह, हरियाणा के विक्की और वकील को गिरफ्तार कर लिया है। ये खूंखार अपराधी हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


एसपी मोहित चावला ने बताया कि पंजाब के आरोपी परगट ने गोली चलाई थी। तीनों यहां से कैसे गए, इसकी पीछे एक रोचक कहानी है। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। उनकी टीम अभी दिल्ली में है। आठ सितंबर को आरोपी बद्दी लाए जाएंगे। इन लोगों की जिन लोगों ने मदद की है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मामले में जल्द और गिरफ्तारियां होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लिखा पत्र
बद्दी के एसपी मोहित चावला ने सभी सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। बीबीएन में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोनिवि, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को अपने कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। नालागढ़ से कोर्ट परिसर और एसडीएम कार्यालय में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed