फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three accused acquitted by court in chitta case

Shimla News: चिट्टे के मामले में तीन आरोपी अदालत से बरी

Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three accused acquitted by court in chitta case
गवाही में विरोधाभास का मिला लाभ
विज्ञापन

42 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ने का किया था दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस के एक मामले में कोटखाई के तीन युवकों के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं होने पर उन्हें बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश (वन) अजय मेहता की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

अदालत के मुताबिक तीन पुलिस कर्मियों की गवाही विरोधाभासों और विसंगतियों से भरी हुई है। साक्ष्य को पुष्ट, विश्वसनीय और भरोसेमंद नहीं माना जा सकता है। स्वतंत्र गवाह की भी जांच की गई है, जो अविश्वसनीय प्रकृति का है। इस प्रकार रिकॉर्ड पर कोई पुष्ट, विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं है, जो उचित संदेह से परे साबित कर सके कि कथित प्रतिबंधित पदार्थ आरोपी व्यक्तियों के वाहन से बरामद किया था।
विज्ञापन


मामला जिले के देहा पुलिस थाना क्षेत्र में 26 अक्तूबर 2022 में पंजीकृत किया था। शाम करीब 5 बजे पुलिस की एक टीम विधानसभा चुनाव के संबंध में यातायात जांच के लिए सैंज क्षेत्र में गश्त पर थी और कदरूण में नाका लगाया था। इसी दौरान नेरी पुल की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। आरोप के मुताबिक वाहन की पिछली सीट पर बैठा विशाल दरवाजा खोलकर अंधेरे का लाभ उठाकर झाड़ियों की ओर भाग गया। कार को पंकज चला रहा था, जबकि साथ वाली सीट पर अंकित बैठा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन के डैशबोर्ड, सीटों की जेबों तथा डिक्की की जांच की। पुलिस ने दावा किया था कि इस दौरान कार से 42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों को देहा थाना पुलिस के हवाले किया गया था। आरोपियों के खिलाफ अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में 8 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण अदालत ने आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम, की धारा 21, 25, 29 के तहत दंडनीय कथित अपराध के आरोप से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियुक्तों के विरुद्ध लगाए गए अपराध को उचित संदेहों से परे साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article