फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Threats in Rewari, Karnal high alert

रेवाड़ी में धमकी, करनाल में हाई अलर्ट

Sun, 28 Sep 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sun, 28 Sep 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से करनाल रेलवे स्टेशन पर
विज्ञापन
भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। स्टेशन से गुजरने वाली करीब 104 ट्रेनों की चेकिंग की जा रही है और स्टेशन पर आने जाने वाले हर व्यक्ति के सामान की भी तलाशी ली गई। पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी भी पहलू को कमजोर नहीं कर रही है।


करनाल रेलवे स्टेशन पर तीन दिन से सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग बढ़ाई गई है। इस दौरान आरपीएफ का भी सहयोग लिया है। रेवाड़ी में बम रखे जाने की अफवाह को ध्यान में रखते हुए जीआपी ने भी कमर कस ली है। रविवार को जीआरपी एसएचओ ओमपाल सिंह सहित रेल वार्डन सचिव सुखदेव सिंह और उपसचिव रमन मिड्डा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

पंद्रह अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव हैं। अक्टूबर का आधे से ज्यादा महीना त्योहारों की छुट्टियों से भरा है। हर रोज सैकड़ाें लोगों का स्टेशन पर आना जाना लगा रहता है। ऐसे में कोई अनहोनी घटना न हो, इसको लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की तलाशी ली जा रही है। ट्रेन के रुकने पर टीम चेकिंग करती है और अगले स्टेशन पर उतरकर अन्य गाड़ी में चेकिंग करते हुए वापस आते हैं।

सवारियों की सुरक्षा सबसे पहले
करनाल रेलवे स्टेशन से करीब 52 गाड़ियां अप और 53 गाड़ियां डाउन में चलती हैं। ऐसे में हजारों लोग करनाल से होकर आते जाते हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस निगरानी में है। करनाल रेलवे स्टेशन शहर के मध्य है। चारों तरफ से ओपन है। किसी भी साइड से संदिग्ध लोग वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौती है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी कुछ दिन पहले ही मिली है। इससे पहले भी करनाल रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकी है। कभी फोन करके धमकी देते हैं तो कभी पत्र भी एसएस के कमरे में मिल चुके हैं। जिस कारण अन्य स्टेशनों पर मिली धमकी के बाद करनाल स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed