फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Those who do not pay their drinking water bills will now have their connections cut, a list is ready.

Shimla News: पेयजल बिल न चुकाने वालों के कटेंगे अब कनेक्शन, सूची तैयार

Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Those who do not pay their drinking water bills will now have their connections cut, a list is ready.
सालों से बिल न चुकाने वाले 453 लोगों की पहली सूची तैयार, कंपनी ने कार्रवाई से पहले मांगी कानूनी सलाह
विज्ञापन

डिफाल्टरों को तीन नोटिस हो चुके हैं जारी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कई साल से पेयजल बिल न चुकाने वाले सैकड़ों डिफाल्टरों का पानी एकसाथ बंद हो सकता है। पेयजल कंपनी ने ऐसे डिफाल्टरों की सूची तैयार कर इनके कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। हालांकि कार्रवाई से पहले कंपनी ने कानूनी सलाह मांगी है।

कंपनी के अनुसार शिमला शहर में तीन हजार से ज्यादा पेयजल उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने पानी का बिल जमा नहीं करवाया है। इनमें सैकड़ों उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके बिल की राशि लाखों रुपये पहुंच गई है। कंपनी ने एक लाख रुपये से ज्यादा बिल राशि वाले 453 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है। इन्हें नियमानुसार तीन बार बिल भरने के लिए कंपनी नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बावजूद ज्यादातर डिफाल्टर बिल जमा करने नहीं पहुंच रहे। ऐसे में अब कंपनी इनकी पेयजल आपूर्ति ही बंद करने जा रही है। कंपनी ने कानूनी सलाह मांगी है कि क्या कनेक्शन स्थायी रूप से बंद किए जा सकते हैं। साथ ही पेयजल कंपनी के प्रबंध निदेशक क्या यह आदेश जारी कर सकते हैं। अभी तक शहर में पानी बिल न देने पर नगर निगम आयुक्त ही पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी करते थे लेकिन अब पेयजल व्यवस्था कंपनी के पास चली गई है। निदेशक मंडल ने आयुक्त से यह शक्तियां लेकर निदेशक को दे दी हैं लेकिन फिर भी कंपनी कार्रवाई से पहले कानूनी सलाह ले रही है।
विज्ञापन




35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं शहर में
शिमला शहर में 35 हजार से ज्यादा पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें 25 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं जबकि बाकी 10 हजार व्यावसायिक और निर्माण कनेक्शन हैं। कंपनी हर महीने लोगों को अब पानी के बिल जारी करती है। लोग इसका ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान कर सकते हैं। हालांकि कई होटल और व्यावसायिक उपभोक्ता महीनों से यह बिल नहीं दे रहे। इससे कंपनी की बिल राशि करोड़ों रुपये में पहुंच गई है। यह पैसा उपभोक्ताओं के पास फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कानूनी सलाह के बाद कटेंगे कनेक्शन
शहर में पानी के बिल न देने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद अगर बिल नहीं दिया है तो कड़ी कार्रवाई होगी। कनेक्शन काटने से पहले कानूनी राय ली जा रही है। जल्द ही आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे।
-वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रबंध निदेशक पेयजल कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article