फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   This time celebrated Holi and distroy swine flu.

इस बार ऐसे करें होली पर स्वाइन का दहन

Wed, 04 Mar 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Mar 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
This time celebrated Holi and distroy swine flu.

स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए राजधानी के लोगों ने होली पर स्वाइन फ्लू दहन की योजना बनाई है। होलिका दहन के अवसर पर लोगों ने कपूर, इलायची और लांग जलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


तर्क दिया जा रहा है कि कपूर, इलायची और लांग को जगह-जगह साथ मिलकर जलाने से जहां वातावरण शुद्ध होगा, वहीं रोगों का भी नाश होगा।

होलिका दहन पर किए जाने वाले इस अनूठे प्रयास को लेकर इन दिनों व्हाट्सअप ग्रुप और फेसबुक पर जमकर प्रचार किया जा रहा है।

वेदों में भी है इसका उल्लेख
पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी के पुजारी पंडित संजय शास्त्री ने बताया है कि सभी वेदों में इस बात का जिक्र है कि कपूर, इलायची आदि हवन सामग्री से वातावरण शुद्ध होता है। कपूर से देवताओं की आरती भी की जाती है। कपूर बेहद पवित्र माना जाता है।

विज्ञापन

होलिका दहन से होगा स्वाइन फ्लू वायरस का सफाया

This time celebrated Holi and distroy swine flu.

शहर के हर मोहल्ले में होलिका दहन नए तरीके से करने की अपील की जा रही है। लोगों का मानना है कि पूरे शहर में एक साथ होलिका दहन होगा तो स्वाइन फ्लू का सफाया हो जाएगा।

विकास समिति टुटू के अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता का कहना है कि वातावरण में फैले रोग के कीटाणुओं का नाश करने के लिए होलिका दहन पर कपूर, इलायची और लांग की आहुति दी जाएगी।

रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी न्यू शिमला सेक्टर चार के डा. अमरपाल कोछड़ ने कहा है कि होलिका दहन पर इस छोटी सी पहल से वातावरण को शुद्ध किया जाएगा।

एकता कोआपरेटिव रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी पांजड़ी के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने भी होलिका दहन पर कपूर-इलायची की आहुति देने की हामी भरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed