फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   This time 23 special buses will run from Delhi to Himachal on Diwali

HRTC Diwali Special Buses: दिवाली पर इस बार दिल्ली से हिमाचल के लिए चलेंगी 23 स्पेशल बसें

Fri, 14 Oct 2022 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Oct 2022 10:15 AM IST
सार

इस बार ये बसें डिपो प्रबंधन नहीं, बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाई जा रही हैं। 21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
This time 23 special buses will run from Delhi to Himachal on Diwali
एचआरटीसी बसें। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में नौकरी करने वाले प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली पर देश की राजधानी से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 23 स्पेशल बसें चलेंगी। इस बार ये बसें डिपो प्रबंधन नहीं, बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाई जा रही हैं। 21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। दिल्ली के लिए रूट पर चलने वाली सभी बसें एडवांस में बुक हो गई हैं। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजर ने 23 बसों की व्यवस्था दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की है।  इन बसों में 21 अक्तूबर को शाम 7:04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7:46 पर दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:38 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9:35 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया वाया भोटा वोल्वो, 9:18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा चलेंगी। 

विज्ञापन


9:21 बजे दिल्ली से सुजानपुर वाया नादौन, 8:21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:55 पर दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9:25 पर दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7:47 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 8:52 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 9:16 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 7:30 पर दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 8:55 दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 9:28 पर दिल्ली से कांगड़ा वाया नादौन ज्वालाजी, 6:35 पर दिल्ली से पालमपुर वाया नादौन सुजानपुर, 8:44 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा वोल्वो, 7:41 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:17 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9:01 पर दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 8:26 पर दिल्ली से मनाली वाया बिलासपुर, 9:36 पर दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बसें 21 और 22 अक्तूबर को दिल्ली से चलेंगी। 22 अक्तूबर को 8:25 पर दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी। दिल्ली में एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली से ही लोगों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। 21 और 22 को घर जाने वाले लोग इनकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed