फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Thirty lakh rupees fraud mastermind arrested from Hamirpur Himachal Pradesh

Himachal News: 30 लाख की धोखाधड़ी का मास्टर माइंड हमीरपुर से गिरफ्तार, दिल्ली का रहने वाला है आरोपी

Thu, 23 Mar 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Mar 2023 06:26 PM IST
सार

आरोप है कि एक फर्जी कंपनी बनाकर लग्जरी गाड़ी उपलब्ध करवाने का झांसा देकर आरोपी ने लोगों से ठगी की है। गिरोह बनाकर प्रदेश में फर्जीवाड़ा किया।

विज्ञापन
Thirty lakh rupees fraud mastermind arrested from Hamirpur Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में करीब 30 लाख की धोखाधड़ी मामले के मास्टरमाइंड को जोगिंद्रनगर पुलिस ने हमीरपुर से दबोचा है। दिल्ली निवासी आरोपी पर मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 12 लाख और जिला कांगड़ा के बैजनाथ में करीब 18 लाख की धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान पीयूष चौधरी पुत्र रवि चौधरी हाउस नंबर डी 50 प्रताप बिहार, पार्ट थ्री किराड़ी सुलेमानगर दिल्ली-86 के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उसे एएसआई लाल चंद ने टीम में शामिल एचसी महेश और कांस्टेबल अमित कुमार के साथ हमीरपुर की साईं धर्मशाला से गिरफ्तार किया। आरोप है कि एक फर्जी कंपनी बनाकर लग्जरी गाड़ी उपलब्ध करवाने का झांसा देकर आरोपी ने लोगों से ठगी की है। गिरोह बनाकर प्रदेश में फर्जीवाड़ा किया। जोगिंद्रनगर पुलिस ने 12 लाख 15 हजार से अधिक की धोखाधड़ी का मामला पूर्व सैनिक केसर निवासी टिकन की शिकायत पर दिसबंर 2021 में दर्ज किया था।
विज्ञापन


गिरोह के मास्टरमाइंड को बीते तीन दिन पहले हमीरपुर से दबोचा गया है। पुलिस थाना बैजनाथ में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को जमानत मिल चुकी है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल के अनुसार सस्ते दामों पर भूमि बेचने के अलावा लग्जरी गाड़ियों को कम दामों में उपलब्ध करवाने की एवज में पूर्व सैनिक से 12 लाख ऐंठ लिए थे। आरोपी की तलाश में 18 माह से कई पुलिस टीमें प्रदेश और दिल्ली में छापे मार रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई लाल सिंह ने बताया कि आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी राजेश जरियाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। 25 मार्च को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए भी पुलिस योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में पूर्व सैनिक से धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed