फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Third Navratri: More than 50 thousand devotees bowed their heads in the Shaktipeeths of Himachal

तीसरा नवरात्र : हिमाचल के शक्तिपीठों में 50 हजार से अधिक भक्तों ने टेका माथा

Sat, 09 Oct 2021 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवीजी/चिंतपूर्णी/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, श्री नयनादेवीजी/चिंतपूर्णी/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 07:07 PM IST
सार

 तीसरे नवरात्र पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। तीसरे नवरात्र पर शनिवार को श्रीनयनादेवी जी के दरबार में 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। 

विज्ञापन
Third Navratri: More than 50 thousand devotees bowed their heads in the Shaktipeeths of Himachal
मंडी में मां भीमाकाली का मंदिर का भव्य नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की शक्तिपीठों में शारदीय नवरात्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को तीसरे नवरात्र पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। तीसरे नवरात्र पर शनिवार को श्रीनयनादेवी जी के दरबार में 15 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।  छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में 8779 श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी।

विज्ञापन


पहले दो नवरात्रों के दौरान मंदिर में 14 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा है। जिला कांगड़ा के विभिन्न शक्तिपीठों में तीसरे नवरात्र पर भारी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे। तीसरे नवरात्र पर जिले के तीनों शक्तिपीठों में करीब 27 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। ज्वालामुखी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जबकि नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 1900 श्रद्धालु पहुंचे। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सबसे अधिक 15 हजार श्रद्धालु पहुंचे। इन्हें कोविड नियमों का पालन करते हुए दर्शन करवाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed