फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   These issues of Himachal will resonate in the Lok Sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव में गूंजेंगे हिमाचल के ये मुद्दे

Mon, 11 Mar 2019 09:58 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 11 Mar 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
These issues of Himachal will resonate in the Lok Sabha elections 2019

सियासी दलों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार लोक सभा चुनाव हिमाचल में कई प्रमुख मुद्दों पर लड़ा जाएगा। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक वीरभूमि हिमाचल में बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन


चूंकि, प्रदेश के हजारों परिवारों के लोग सेना और अर्द्धसैनिक बलों में हैं। ऐसे में पाकिस्तान पर हुई एयर स्ट्राइक की गांव-गांव में चर्चा है। इसके अलावा सेब पर आयात शुल्क बढ़ोतरी और बेरोजगारी भी हिमाचल में बढ़ा मुद्दा है।

विज्ञापन

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटें हैं। 2014 में चारों सीटों पर भाजपा काबिज हुई थी। 
सीट                        सांसद
कांगड़ा                    शांता कुमार
हमीरपुर                  अनुराग ठाकुर
मंडी                        रामस्वरूप शर्मा
शिमला                    वीरेंद्र कश्यप

लोक सभा चुनाव में ये होंगे प्रमुख चेहरे

सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर के अलावा हिमाचल में लोकसभा चुनाव में ये प्रमुख चेहरे भी होंगे।

1. जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री- प्रदेश में भाजपा की चारों सीटों को बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी) 
2. वीरभद्र सिंह (कांग्रेस ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को लोस चुनाव में प्रचार की बागडोर सौंपी है। मंडी से उनके खुद भी चुनाव में उतरने की अटकलें हैं।)
3. प्रेम कुमार धूमल (पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर से सांसद हैं। इस बार भी भाजपा उन्हें ही उतारने जा रही है। ऐसे में इनकी भूमिका भी चुनाव में अहम होगी)
4. कुलदीप राठौर (हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष)
5. सतपाल सत्ती (हिमाचल भाजपा अध्यक्ष)
6. जेपी नड्डा केंद्रीय मंत्री (हिमाचल के बिलासपुर के रहने वाले नड्डा की प्रतिष्ठा भी प्रदेश की सीटों से जुड़ी है।)
7. आनंद शर्मा, केंद्रीय नेता (पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा भी हिमाचल के हैं। कांग्रेस ने उनके खासमखास कुलदीप राठौर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में उनके लिए भी हिमाचल अहम होगा।)
8. पंडित सुखराम, पूर्व केंद्रीय मंत्री (सुखराम का बेटा अनिल जयराम सरकार में मंत्री है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सुखराम परिवार के लिए यह चुनाव कई मायनों में अहम है। उनके पोते आश्रय शर्मा मंडी से भाजपा टिकट का दावा ठोक रहे हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed