{"_id":"64a6fa9c7dc6bd70f20d5ada","slug":"there-will-be-a-national-level-movement-for-100-percent-import-duty-on-american-apples-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अमेरिकी सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अमेरिकी सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होगा आंदोलन
Thu, 06 Jul 2023 11:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:02 PM IST
सार
हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान संयुक्त रूप से इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। सेब उत्पादक संघ ने गुरुवार को प्रदेश के 20 उपमंडलों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन
रामपुर में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क लागू करने के लिए सेब उत्पादक संघ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान संयुक्त रूप से इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। सेब उत्पादक संघ ने गुरुवार को प्रदेश के 20 उपमंडलों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
विज्ञापन
मंडियों में बागवानों से होने वाली लूट को रोकने के लिए एपीएमसी एक्ट 2005 सख्ती से लागू करने, किलो के हिसाब से सेब बिक्री में 2 किलो की अवैध कटौती बंद करने सहित अन्य मुद्दे जोरशोर से उठाए गए। शिमला व किन्नौर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर की अगुवाई में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। शिमला के ठियोग, कोटखाई, जुब्बल सहित निरमंड, कुल्लू, सैंज, बाली चौकी सहित प्रदेश के 20 उपमंडलों पर प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन