फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There will be a national level movement for 100 percent import duty on American apples

Shimla News: अमेरिकी सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होगा आंदोलन

Thu, 06 Jul 2023 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jul 2023 11:02 PM IST
सार

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान संयुक्त रूप से इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। सेब उत्पादक संघ ने गुरुवार को प्रदेश के 20 उपमंडलों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।

विज्ञापन
There will be a national level movement for 100 percent import duty on American apples
रामपुर में हिमाचल सेब उत्पादक संघ का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिकी सेब पर 100 फीसदी आयात शुल्क लागू करने के लिए सेब उत्पादक संघ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड के बागवान संयुक्त रूप से इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। सेब उत्पादक संघ ने गुरुवार को प्रदेश के 20 उपमंडलों पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।

विज्ञापन


मंडियों में बागवानों से होने वाली लूट को रोकने के लिए एपीएमसी एक्ट 2005 सख्ती से लागू करने, किलो के हिसाब से सेब बिक्री में 2 किलो की अवैध कटौती बंद करने सहित अन्य मुद्दे जोरशोर से उठाए गए। शिमला व किन्नौर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


राजधानी शिमला में किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह तंवर की अगुवाई में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा  के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। शिमला के ठियोग, कोटखाई, जुब्बल सहित निरमंड, कुल्लू, सैंज, बाली चौकी सहित प्रदेश के 20 उपमंडलों पर प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed