फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There will also be 63 types of free tests in primary health centers, lakhs of patients will benefit

हिमाचल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी होंगे 63 तरह के मुफ्त टेस्ट, लाखों मरीजों को होगा लाभ

Mon, 02 May 2022 02:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 May 2022 02:00 AM IST
सार

 प्रदेश भर में 586 पीएचसी हैं, जिनमें डेढ़ माह के भीतर 63 तरह की बीमारियों के टेस्ट शुरू हो जाएंगे। सूबे के ग्रामीण इलाकों की लाखों की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा इन्हीं पीएचसी पर निर्भर है।  

विज्ञापन
There will also be 63 types of free tests in primary health centers, lakhs of patients will benefit
ब्लड टेस्ट(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में भी मरीजों के मुफ्त टेस्ट होंगे। प्रदेश भर में 586 पीएचसी हैं, जिनमें डेढ़ माह के भीतर 63 तरह की बीमारियों के टेस्ट शुरू हो जाएंगे। सूबे के ग्रामीण इलाकों की लाखों की आबादी के स्वास्थ्य का जिम्मा इन्हीं पीएचसी पर निर्भर है।  दरअसल, प्रदेश सरकार ने पुणे की कंपनी के साथ टेस्ट के लिए करार किया है। पीएचसी में फार्मासिस्ट मरीजों के सैंपल लेंगे। कंपनी के कर्मचारी रोजाना पीएचसी से इन सैंपलों को नजदीकी अस्पतालों मेें स्थापित लैबों में ले जाएंगे। दोपहर बाद 4:00 बजे तक ये कर्मचारी सैंपलों की रिपोर्ट पीएचसी में पहुंचाएंगे। इसके बाद डॉक्टर मरीजों का उपचार शुरू कर सकेंगे।

विज्ञापन


करार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी को सरकारी अस्पताल परिसरों में लैब स्थापित करने के लिए कह दिया है। पहले अस्पतालों में 11 तरह की श्रेणियों में आने वाले मरीजों को ही यह सुविधा मिलती थी, लेकिन अब सभी को मुफ्त टेस्ट सुविधा का लाभ मिलेगा। इसमें अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक रमेश चंद ने कहा कि करार के मुताबिक कंपनी टेस्ट में सरकार को 41 फ ीसदी तक छूट देगी। मरीजों के टेस्ट की राशि सरकार वहन करेगी। मरीजों से टेस्ट के पैसे नहीं लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पीएचसी के अलावा मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 233 तरह के मुफ्त टेस्ट होने हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी में लैब स्थापित नहीं की जा सकती हैं। ऐसे में इन केंद्रों से सैंपल एकत्र कर नजदीकी अस्पतालों में जांच कराई जाएगी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की अस्पतालों मेें अपनी लैब भी हैं। इनमें दोपहर 12:00 बजे तक ही मरीजों के सैंपलों की जांच होती है। इसके बाद अगर किसी मरीज के टेस्ट होने हैं तो उन्हें निजी लैब में जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी में होंगे ये टेस्ट
हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, स्टूल, यूरिन, डेंगू, एचआईवी, एचसीवी एंटी बॉडी टेस्ट, ब्लड शुगर, ब्लड यूरिया आदि के टेस्ट शामिल हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed