फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   There is nothing for board pensioners in the budget: Mandal

बजट में बोर्ड पेंशनरों के लिए कुछ नहीं : मंडयाल

Tue, 18 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
There is nothing for board pensioners in the budget: Mandal
शिमला। राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम को बजट से निराशा हुई है। फोरम के प्रदेश महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल ने कहा कि बिजली बोर्ड ने अभी तक 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को केवल आधा अधूरा भुगतान किया है। यहां तक कि इंजीनियरिंग वर्ग के कई बुजुर्ग अधिकारियों को अभी तक 50 प्रतिशत भुगतान भी नहीं हुआ है, जबकि बजट भाषण में कहा गया है कि 75 वर्ष से अधिक आयु के तमाम पेंशनरों को एरियर का भुगतान कर दिया है। बिजली बोर्ड में वस्तुस्थिति यह नहीं है। उन्होंने सरकार से सभी पेंशनरों को एरियर का सारा भुगतान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


फोरम ने तीन प्रतिशत डीए की किस्त 15 मई से दिए जाने पर भी रोष प्रकट किया। कहा कि 11 प्रतिशत के स्थान पर तीन प्रतिशत की घोषणा करना, ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। कर्मचारियों एवं पेंशनरों का 93 महीनों के डीए का एरियर अभी तक बकाया है जिसका कोई उल्लेख नहीं किया है। बिजली बोर्ड में 1.1.16 से 2022 के मध्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया है। पेंशनरों के मेडिकल बिल भी लंबित पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article