{"_id":"69b2abfbbf35533f2102c6fa","slug":"there-is-no-shortage-of-gas-petrol-and-diesel-in-the-district-deputy-commissioner-shimla-news-c-19-sml1002-689395-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं गैस, पेट्रोल और\nडीजल की कमी : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी : उपायुक्त
विज्ञापन
सिलिंडर का भंडारण न करने की हिदायत
सिलिंडर की बुकिंग 25 दिन के बाद ही होगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति निरंतर जारी है। लोग इन चीजों का अनावश्यक भंडारण न करें।
उपायुक्त ने वीरवार को जिले के सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति का जायजा लिया। बैठक में तेल विपणन कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए तेल विपणन कंपनियों की ओर से एलपीजी की आपूर्ति के संबंध में कुछ एहतियाती कदम उठाए हैं। वर्तमान में होटल, रेस्तरां और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए प्रयुक्त होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर केवल अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को की जा रही है। इसके लिए वह दूसरे विकल्प के रूप में मिट्टी तेल और कोयले की मांग जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग शिमला के कार्यालय में दे सकते हैं। जिले में घरेलू एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि घबराहट में आकर अनावश्यक एलपीजी सिलिंडर या पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद या भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग वर्तमान निर्देशों के अनुसार 25 दिन के अंतराल के बाद ही की जा सकेगी।
विज्ञापन
सभी एसडीएम रोजाना लें स्थिति का जायजा
डीसी ने सभी उपमंडल दंडाधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी वालों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में मिट्टी तेल की आवश्यकता का भी आकलन करे। बैठक में उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग नरेंद्र धीमान और एफएसओ अनीता ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।