फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There is a rush for transfers of employees in Himachal government, more than 100 notes arriving every day

हिमाचल: सरकार में कर्मचारियों के तबादलों की मची होड़, हर दिन पहुंच रहे 100 से अधिक नोट

Wed, 06 Mar 2024 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Mar 2024 11:16 AM IST
सार

सरकार ने मार्च के अंत तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया है। ऐसे में विधायक और पार्टी नेता मंत्रियों के दरबार में हाजिर देकर चहेतों को तबादला करवाने में लगे हैं। 

विज्ञापन
There is a rush for transfers of employees in Himachal government, more than 100 notes arriving every day
हिमाचल में कर्मचारियों के तबादले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से सामान्य तबादलों से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद सचिवालय में कर्मचारियों में होड़ मची है। सरकार ने मार्च के अंत तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया है। ऐसे में विधायक और पार्टी नेता मंत्रियों के दरबार में हाजिर देकर चहेतों को तबादला करवाने में लगे हैं। स्वास्थ्य, जल शक्ति और शिक्षा विभाग और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के तबादलों को लेकर सबसे ज्यादा नोट जारी हो रहे हैं। बदलियों से प्रतिबंध हटने के बाद विभागों में प्रतिदिन सौ से अधिक नोट आ रहे हैं। प्रदेश सरकार का कहना है कि नियमों के तहत ही तबादले होंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय में तबादलों के फाइलों की होड़ मची है। कर्मचारियों के शॉट स्टे की फाइलें मुख्यमंत्री को जा रही हैं। विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही मुख्यमंत्री कार्यालय से तबादला आदेश जारी किए जा रहे हैं। शिक्षकों के सबसे ज्यादा नोट हैं। चार दिन के भीतर इनकी संख्या पांच सौ के करीब बताई जा रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के भी दर्जनों नोट जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं को विश्वास में लेकर मनपसंद स्टेशन चाह रहे हैं। वहीं ओएसडी मुख्यमंत्री और प्रधान निजी सचिव के पास भी तबादलों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। करीब डेढ़ हजार आवेदन आए हैं। उल्लेखनीय है कि कई नेता भी मंत्रियों के पास जाकर कर्मचारियों की एडजस्टमेंट कराने के नोट जारी करने की मांग कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इन कर्मचारियों को यह पता रहता है कि कौन कर्मचारी, शिक्षक और डॉक्टर सेवानिवृत्त हो रहा है। ऐसे में यह सीट खाली हो रही है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि सरकार ने एक महीने तक तबादलों से प्रतिबंध हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता लगने पर तबादलों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा पर आदर्श आचार संहिता के चलते तबादलों पर प्रतिबंध लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed