Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   There is a possibility of avalanche in 24 places in Himachal, alert issued

हिमाचल में 24 जगहों पर हिमखंड गिरने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of avalanche in 24 places in Himachal, alert issued
सांकेतिक तस्वीर

जनवरी माह के पहले और दूसरे सप्ताह में हिमालय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के बीच अब इन इलाकों में हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सैलानियों के साथ आम लोगों को हिदायत दी गई है कि वे इन क्षेत्रों के आसपास न जाएं। आपदा प्रबंधक ने भी हिमखंड गिरने के खतरे को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में सबसे अधिक हिमखंड गिरने का खतरा लाहौल के उदयपुर और चंबा के किलाड़ क्षेत्र में है। जहां नौ जगहों पर हिमस्खलन हो सकता है। प्रदेश के 24 बर्फीले इलाके चयनित किए गए हैं, जहां हिमखंड गिर सकते हैं। इनमें जलोड़ी दर्रा से लेकर मनाली, लेह, किन्नौर और शिमला के क्षेत्र भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने सैलानियों और आम लोगों को जिला कुल्लू के खनाग, जलोड़ी दर्रा-सोझा के साथ सोलंगनाला के आसपास न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र लाहौल में दो दिन से रोज हिमखंड गिर रहे हैं। जिसमें एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों को स्टेशन न छोड़ने और जिला कुल्लू आपदा प्रबंधन को रात दिन चौकस रहने के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति भांपकर आवाजाही करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जहां बर्फ अधिक और हिमखंड गिरने का खतरा रहता है, उन जगहों पर आगामी एक सप्ताह तक दूर रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

इन जगहों पर हिमखंड गिरने की चेतावनी 

जिला कुल्लू के खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा क्षेत्र के साथ सोलंगनाला, सोलंग -धुंधी -व्यासकुंड, अटल टनल के साउथ पोर्टल, कोकसर -छतडू -बातल, काजा -ताबो -समदो, कल्पा -कड़छम-सांगला-छितकुल, नारकंडा से ठियोग, क्लाथ, नेहरुकुंड -कुलंग -पलचान-कोठी, कोठी -रोहतांग दर्रा-कोकसर-सिस्सू-तांदी, तांदी-केलांग-दारचा, दारचा-जिंगजिंगबार, अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल-सिस्सू-तांदी, जिंगजिंगबार-बारालाचा-सरचू, सरचू-लाचूंगला दर्रा, पंग-तंगलगला, तांदी -कीर्तिंग -थिरोट-कुकमसेरी-त्रिलोकीनाथ, उदयपुर, थमोह-किलाड़, किलाड़-बरवास, गाहर-कालावन-रानीकोट तथा ट्रैक रूट मणिमेहश में हिमखंड गिरने का खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed