{"_id":"6b0403843efb3b696a05c3e0","slug":"theog-bahani-village-charas-recovery-three-arrested-shimla-police-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला: ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश, करीब आठ किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ दबिश, करीब आठ किलो चरस बरामद
Mon, 23 Nov 2026 02:43 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:43 PM IST
सार
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठियोग के बहानी गांव में तीन घरों पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान करीब 8 किलो चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक घर से 5.5 किलो चरस के साथ 1,05,690 रुपये नकद और वजन मशीन भी मिली। पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग के बहानी गांव में रविवार तड़के तीन अलग-अलग घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस की तलाशी में करीब आठ किलोग्राम चरस बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की रणनीति तैयार की गई। इसके बाद पुलिस टीमों ने एक साथ तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया, ताकि आरोपी एक-दूसरे को सतर्क न कर सकें।
विज्ञापन
तीन घरों से अलग-अलग मात्रा में चरस बरामद
पुलिस के अनुसार, पहले ठिकाने पर श्याम सिंह के घर की तलाशी के दौरान 1.7 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दूसरे घर में लक्ष्मी नंद के यहां से करीब 900 ग्राम चरस मिली। तीसरे ठिकाने पर हरि वल्लभ के घर से सबसे बड़ी खेप बरामद हुई। यहां पुलिस को 5.5 किलोग्राम चरस के अलावा 1,05,690 रुपये नकद और वजन करने वाली मशीन मिली। तीनों ठिकानों से बरामद चरस की कुल मात्रा करीब आठ किलोग्राम बताई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई जा रही थी और आगे किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। मामले में आरोपियों के संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
इस साल व्यावसायिक मात्रा के 27 मामले
शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ बरामदगी से जुड़े 27 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वर्ष 2025 में ऐसे छह मामले, 2024 में 14 और 2023 में छह मामले दर्ज हुए थे। इस वर्ष दर्ज मामलों की संख्या पिछले तीन वर्षों के कुल 26 मामलों से भी अधिक हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि इस साल कार्रवाई का फोकस बड़े नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर रखा गया है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।