{"_id":"657aa3791ba51c82e1059794","slug":"theft-in-the-temple-of-kali-mata-in-10280-feet-high-jalodi-pass-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जलोड़ी में काली माता मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से उड़ाए हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जलोड़ी में काली माता मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से उड़ाए हजारों रुपये
Thu, 14 Dec 2023 07:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Dec 2023 07:11 PM IST
सार
बुधवार रात को मंदिर का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। चोर माता के दानपात्र से पैसे उड़ा ले गए।
विज्ञापन
जलोड़ी पास काली माता मंदिर में चोरी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समुद्रतल के 10,280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में काली माता के मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बुधवार रात मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शातिरों ने मंदिर के बाहर लगे गेट के ताले को तोड़ा और फिर अंदर रखे दानपात्र से हजारों रुपयों का चढ़ावा ले उड़े। दानपात्र तीन महीने से खोला नहीं गया था। ऐसे में दानपात्र में करीब एक लाख रुपये की राशि होने का अनुमान है। शातिरों ने माता के पुजारी और यहां तैनात पुलिस के कमरों में लगे तालों को भी तोड़ दिया। पुलिस का जवान ऊपरी मंजिल में सोया हुआ था। माता के मंदिर में चोरी की वारदात से लोग सहमे हुए हैं। माता मंदिर कमेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
जलोड़ी दर्रा के पर्यटन स्थल होने से यहां आम लोगों के साथ सैलानी भी माता का आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर कमेटी के सचिव मंगत राम कारदार ने कहा कि चोरी की घटना का पता वीरवार सुबह लगा जब यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। चोरी किसने की इसका अभी पता नहीं लगा है। कहा कि शातिराें ने चार ताले तोड़े हैं। दानपात्र का भी ताला तोड़कर इसमें हजारों रुपये का चढ़ावा चोरी कर लिया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ओर जल्द से जल्द शातिरों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।