{"_id":"63ea262c15864ccfa50679ac","slug":"theft-attempt-in-baddi-s-axis-bank-thieves-could-not-break-the-locker-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी के एक्सिस बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर नहीं तोड़ पाए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी के एक्सिस बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर नहीं तोड़ पाए चोर
Mon, 13 Feb 2023 05:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 13 Feb 2023 05:31 PM IST
सार
प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के एक्सिस बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया। चोर रोशनदान का सरिया काटकर अंदर घुसे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैंक लॉकर(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के एक्सिस बैंक में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया। चोर रोशनदान का सरिया काटकर अंदर घुसे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक्सिस बैंक के पीछे की दीवार के रोशनदान का सरिया काटकर चोर बैंक में घुसे। चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। लॉकर तोड़ने में सफल नहीं हो पाए और बिना कुछ चुराए वापस चले गए। सोमवार सुबह बैंक प्रबंधक राहुल कपूर आए तो उन्होंने देखा कि बैंक में सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे टूटे हैं। बैंक की सिलिंग का कुछ हिस्सा टूटकर जमीन पर पड़ा था। जब बैंक प्रबंधक ने कैश चेक किया तो वह चोरी नहीं हुआ था। बाद में बैंक की पिछली दीवार से रोशनदान का सरिया कटा हुआ पाया गया। इससे अंदाजा लगाया गया कि चोर इसी रोशनदान से बैंक के अंदर घुसे थे। बैंक प्रबंधक ने इसकी सूचना बद्दी पुलिस को दी। डीएसपी प्रियंक गुप्ता और थाना प्रभारी राकेश राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बैंक में चोर ने चोरी करने का प्रयास किया है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन