फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The youth jumped from the bridge by sending a message of suicide to family and friends in una himachal, wrote this in the suicide note

ऊना: परिजनों और दोस्तों को आत्महत्या का संदेश भेजकर पुल से कूदा युवक, सुसाइड नोट में ये लिखा

Thu, 10 Mar 2022 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Mar 2022 07:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के अठवां का बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक गुरुवार सुबह को अपने घर में शिव बाड़ी मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह शिव बाड़ी जाने के बजाय सूरी से आगे निकल आया और सूरी-सोहारी के मध्य झूला पुल से नीचे कूद गया। 

विज्ञापन
The youth jumped from the bridge by sending a message of suicide to family and friends in una himachal, wrote this in the suicide note
युवक ने की आत्महत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिजनों और दोस्तों को फोन पर मेसेज कर 21 वर्षीय युवक ने सूरी के समीप एक झूला पुल कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के कब्जे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद को मौत के लिए जिम्मेवार बताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के अठवां का बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र अभिषेक गुरुवार सुबह को अपने घर में शिव बाड़ी मंदिर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह शिव बाड़ी जाने के बजाय सूरी से आगे निकल आया और सूरी-सोहारी के मध्य झूला पुल से नीचे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पूर्व अपने परिजनों और दोस्तों को भी फोन पर मेसेज कर अपने इस कदम की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


सुसाइड नोट उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेवार बताया है और उसकी मौत के बाद उसके मामा के बेटे को गोद ले लेने की बात कही है। बताया जा रहा है कि अभिषेक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मेसेज के बाद परिजनों और दोस्तों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वह पुल से कूद गया था। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed