{"_id":"62e2cd20a9142402f5595be5","slug":"the-youth-coming-in-army-recruitment-will-be-given-booster-dose-the-administration-took-decisions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Recruitment: सेना भर्ती में आने वाले युवाओं को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रशासन ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Army Recruitment: सेना भर्ती में आने वाले युवाओं को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रशासन ने लिया फैसला
Fri, 29 Jul 2022 12:00 PM IST
Krishan Singh
विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:00 PM IST
सार
एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि भर्ती में जिन युवाओं ने कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगाई होगी, उन युवाओं को पालमपुर में यह डोज लगाई जाएगी। यह डोज युवाओं को मैदान में सारे ट्रायल होने के बाद ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बूस्टर खुराक(सांकेतिक)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि विवि पालमपुर में अग्निपथ योजना अग्निवीर भर्ती में आने वाले युवाओं को बूस्टर वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिन युवाओं ने भर्ती में आने से पहले बूस्टर डोज नहीं लगाई होगी। उन युवाओं को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। पालमपुर में 11 से 24 सितंबर तक कांगड़ा और चंबा के युवाओं की भर्ती प्रस्तावित है। हालांकि, भर्ती में आने वाले युवाओं को बूस्टर डोज लगाना आवश्यक है। जिन युवाओं ने यह वैक्सीन नहीं लगाई होगी, उन युवाओं को पालमपुर में यह वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
योजना में अब तक हुई पंजीकरण को देख भर्ती में युवाओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। अब तक 30,000 से अधिक युवा पंजीकरण करवा चुके हैं। लिहाजा, प्रशासन भी कोरोना को देख कोई कोताही बरतना नहीं चाहता। एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि भर्ती में जिन युवाओं ने कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगाई होगी, उन युवाओं को पालमपुर में यह डोज लगाई जाएगी। यह डोज युवाओं को मैदान में सारे ट्रायल होने के बाद ही लगाई जाएगी। उन्होंने भर्ती में आने वाले युवाओं से भी आह्वान किया है कि बूस्टर डोज लगवा लें, ताकि किसी को किसी से कोई खतरा न हो।
विज्ञापन