फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The work of the country's first paragliding school will begin this week

इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा देश के पहले पैराग्लाइडिंग स्कूल का काम

Tue, 17 Mar 2020 12:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
The work of the country's first paragliding school will begin this week
सांकेतिक तस्वीर

कांगड़ा की बीड़ बिलिंग घाटी में देश के पहले नेशनल पैराग्लाइडिंग स्कूल का निर्माण कार्य गुरुवार 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। एक करोड़ रुपये से बनने वाले पैराग्लाइडिंग स्कूल की घोषणा 2015 में पहले वर्ल्ड कप के समय तत्कालीन मंत्री सुधीर शर्मा के आग्रह पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी। इसके लिए केंद्र सरकार ने राशि जारी कर दी है। 

विज्ञापन


घोषणा के पांच साल बाद देश पहले स्कूल के भवन का निर्माण का शुरू होगा। पांच वर्षों में पहले तो पर्यटन विभाग को उपयुक्त स्थान नहीं मिल रहा था। बाद में बीड़ पंचायत की ओर से भूमि दी गई तो वन विभाग की औपचारिकताओं के कारण निर्माण कार्य लटक गया था। 2019 में केंद्र सरकार ने इसके लिए राशि स्वीकृत की थी।
विज्ञापन


बीड़ में करीब 15 कनाल भूमि पर बनने वाले इस स्कूल में देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षुओं को अनुभवी प्रशिक्षकों से पैराग्लाइडिंग के गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा करने वाले पायलटों को भारत सरकार प्रमाण पत्र जारी करेगी। स्कूल शुरू होने से घाटी में रौनक बढ़ने के साथ प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में भी एक नई उपलब्धि जुड़ेगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने बताया कि इसी सप्ताह स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed