{"_id":"5ce6af35bdec22070e2bcd3a","slug":"the-wood-industry-ruduced-to-ashes-in-the-fierce-fire-at-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग जलकर राख, 25 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग जलकर राख, 25 लाख का नुकसान
Thu, 23 May 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 May 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवबाड़ी के पास भीषण अग्निकांड में लकड़ी का उद्योग जलकर राख हो गया। अग्निकांड में 25 लाख रुपये के करीब नुकसान का अनुमान है। घटना के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारियों ने भीषण आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शिवबाड़ी के पास लकड़ी के उद्योग में अचानक आग की लपटें निकलनी शुरू गईं।
विज्ञापन
इसे देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उद्योग में लड़की की मोल्डिंग बनाने का कार्य किया जाता था। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर आग बुझाने को पहुंचीं। लकड़ी का उद्योग होने की वजह से पूरा उद्योग जलकर राख हो गया। गगरेट पुलिस की ओर से आग के कारणों की जांच की जा रही।
सुबह लगी आग इतनी भयंकर थी कि अग्निशमन की दो गाड़ियों को इसे बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस उद्योग में मॉल्डिंग के लिए रखी लकड़ी सहित मशीनें भी जलकर राख हो र्गइं।
उद्योग के मालिक राजीव परमार के अनुसार अग्निकांड में उद्योग का शेड और इमारती लकड़ी सहित मशीनें भी जलकर राख हो गई हैं। अग्निकांड से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।