फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The untansil busniess increase in shimla city

महंगाई के बावजूद राजधानी में चमकने लगा है बर्तन कारोबार

Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The untansil busniess increase in shimla city
महंगाई के बावजूद राजधानी में चमकने लगा है बर्तन कारोबार
विज्ञापन

सबहेड
शादी और त्योहारी सीजन के चलते 30 फीसदी बढ़ी खरीदारी, दिवाली पर कारोबार दोगुना होने की उम्मीद
क्रॉसर
कारोबारियों ने धनतेरस के लिए मंगवाया स्टॉक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। महंगाई के बावजूद दो साल बाद राजधानी का बर्तन कारोबार फिर चमकने लगा है। शहर में आम दिनों की तुलना में बर्तनों की खरीदारी 30 फीसदी तक बढ़ गई है। ऐसे में धनतेरस और दिवाली तक शहर के बर्तन कारोबारियों की चांदी होने वाली है।
कारोबारियों के अनुसार इस बार दिवाली तक बर्तन कारोबार पिछले दो सालों की तुलना में दोगुना होने का अनुमान है। इसके दो बड़े कारण है। दो साल कोरोना के चलते लोगों ने त्योहारी सीजन में बेहद कम खरीदारी की है। ऐसे में इस बार खरीदारी बढ़ने की उम्मीदें ज्यादा हैं। दूसरा नवरात्र और करवाचौथ पर कपड़ा, जूता और गहनों का कारोबार भी काफी झूमा है। ऐसे में दीवाली और धनतेरस पर बर्तन कारोबार भी चमकने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारियों की मानें तो नवरात्र और शादी सीजन के बीच भी बर्तनों की खरीदारी बढ़ी है। बीते साल बंदिशों के चलते शादियां ज्यादा धूमधाम से नहीं हुई। इस बार बंदिशें हटने से लोगों ने दहेज आदि के लिए जमकर खरीदारी की है। धनतेरस और दीवाली की तैयारियों में जुटे शहर के ज्यादातर बर्तन कारोबारियों ने अभी से बर्तनों का स्टॉक मंगवा लिया है। अगला एक हफ्ता बर्तन कारोबार के लिए बेहद अहम रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार में बर्तनों की कई बड़ी दुकानें हैं। इनके अलावा उपनगरों में भी कई बर्तन कारोबारी धनतेरस की तैयारियों में जुट गए हैं। मालरोड पर जीडी खन्ना शोरूम के संचालक कवि खन्ना ने बताया कि काफी लोग अभी से बर्तनों के बारे में पूछ रहे हैं। प्रेशर कुकर से लेकर दूसरे बर्तनों की मांग बढ़ी है। दीवाली पर इस बार कारोबार दोगुना से ज्यादा रहने की उम्मीद है।
15 से 25 फीसदी तक बढ़े हैं रेट
बर्तनों की खरीदारी के लिए इस बार लोगों को जेब भी ढीली करनी पड़ेगी। बाजार में स्टील, कांसा, पीतल, एलमिनियम से बने बर्तनों के रेट इस साल 15 से 25 फीसदी ज्यादा है। बर्तन कारोबारियों के मुताबिक किराया भाड़ा बढ़ने और मेटल के रेट में इजाफा होने से बर्तन महंगे हुए हैं। लोअर बाजार के बर्तन कारोबारी जय शर्मा ने कहा कि दूसरे सामान की तरह महंगाई का असर बर्तन कारोबार पर भी पड़ा है। लेकिन मांग भी इस साल बढ़ने की उम्मीद है।
यहां जानिए किसके क्या रेट
बर्तन बीते साल रेट इस साल रेट
स्टील 300 रुपये 400 रुपये प्रति किलो
कांसा 1200 रुपये 1400 रुपये प्रति किलो
एलमिनियम 350 रुपये 400 रुपये प्रति किलो
पीतल 800 रुपये 900 रुपये प्रति किलो
दो सौ रुपये तक बढ़े बोतल के रेट
बाजार में फ्लास्क यानि थर्मस बोतल के रेट में भी तेजी आई है। कारोबारियों के अनुसार बीते साल सेलो, मिल्टन जैसी नामी कंपनियों की एक लीटर की बोतल करीब एक हजार रुपये में बिक रही थी। लेकिन अब इसके रेट 1200 के पार हो गए हैं। बाजार में इनकी डिमांड भी काफी ज्यादा है। प्लास्टिक के सामान के रेट भी ज्यादा है।
इनकी मांग सबसे ज्यादा
त्योहारी सीजन पर कारोबारियों ने लोगों की मांग को देखते हुए कुछेक बर्तनों का ज्यादा स्टॉक मंगवाया है। थाली, गिलास, चम्मच के अलावा कांसे की थाली, गिलास, बोतल, प्रेशर कुुकर, इलेक्ट्रिक केतली, थर्मल बोतल, फुल किचन सेट, डिनर सेट, कप सेट आदि की मांग ज्यादा है।

बर्तन कारोबार पर भारी पड़ रहा ऑनलाइन बाजार
मोबाइल और कपड़े की तरह बर्तन कारोबार पर भी अब ऑनलाइन बाजार भारी पड़ने लगा है। ऑनलाइन शॉपिंग में बर्तन बाजार से 10 से 30 फीसदी तक सस्ते मिल रहे हैं। ऐसे में शहर के लोग भी ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। इसका शहर के बर्तन कारोबार पर असर पड़ा है। कारोबारियों का कहना है कि सिर्फ त्योहारी सीजन में ही बर्तनों की दुकानों पर भीड़ रहती है। बाकी ऑनलाइन शॉपिंग से दुकानों पर ग्राहक घट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed