{"_id":"60d756109546ab4bab5cb77c","slug":"the-tenure-of-51-tribal-panchayats-of-himachal-is-completed-committees-will-take-over-command","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की 51 जनजातीय पंचायतों का कार्यकाल पूरा, कमेटियां संभालेंगी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की 51 जनजातीय पंचायतों का कार्यकाल पूरा, कमेटियां संभालेंगी कमान
Sun, 27 Jun 2021 09:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:23 AM IST
सार
पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने बताया कि इन पंचायतों, पंचायत समितियों और लाहौल-स्पीति जिला परिषद का पांच साल का कार्यकाल 24 जून को पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
पंचायत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की 51 जनजातीय पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्य सरकार ने स्थानीय कमेटियों को कमान सौंपने के लिए लिखित फ रमान जारी कर दिए। पंचायतों का कामकाज देखने वाली कमेटियां स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल या हाई स्कूल के हेडमास्टर की अध्यक्षता में काम करेंगी। इनके अलावा कमेटी में तकनीकी सहायक या ग्राम रोजगार सहायक में एक को बीडीओ सदस्य बनाएगा, जबकि पंचायत सचिव कमेटी में सदस्य सचिव होगा।
विज्ञापन
बताते हैं कि केलांग की 32 और पांगी खंड की 19 पंचायतों में 380 पदों के लिए चुनाव होने हैं। कोरोना के कारण समय पर चुनाव नहीं कराए जा सकें हैं। पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त निदेशक केवल शर्मा ने बताया कि इन पंचायतों, पंचायत समितियों और लाहौल-स्पीति जिला परिषद का पांच साल का कार्यकाल 24 जून को पूरा हो चुका है। इन संस्थाओं के कामकाज प्रभावित न हों, इसके लिए चुनाव होने तक पंचायतों में कमेटियों को काम सौंपा है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिला परिषद के 10 सदस्यों सहित केलांग पंचायत समिति के 15 और पांगी पंचायत समिति के 15 सदस्यों के चुनाव होने हैं। इन सदस्यों के चुनाव न होने के कारण जिप और पंचायत समितियों के लिए भी विकास के लिए शीघ्र कमेटियां बनेंगी।
विज्ञापन