{"_id":"685eb01bfd3f32d79003c611","slug":"the-supply-of-tydeman-apples-started-increasing-in-bhattakufar-fruit-market-shimla-news-c-19-sml1001-558516-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर फल मंडी में बढ़ने\nलगी टाइडमैन सेब की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर फल मंडी में बढ़ने लगी टाइडमैन सेब की आपूर्ति
विज्ञापन
हर रोज पहुंच रहा 500 पेटी सेब
1800 से 2200 रुपये तक बिक रही 20 किलो की पेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में सेब की आपूर्ति बढ़ना शुरू हो गई है। गुणवत्ता के अनुसार फलों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। हालांकि नाशपाती को इससे भी अच्छे दाम मंडी में मिल रहे हैं। सेब जहां 100 से 120 वहीं नाशपाती 120 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही है।
टाइडमैन सेब की 20 किलो की पेटी 1800 से 2,200 रुपये तक बिक रही है। फल मंडी में रोजाना टाइडमैन सेब के 400 से 500 बॉक्स पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा सेब की खेप इन दिनों करसोग और कोटगढ़ के इलाकों से आ रही है। आढ़तियों का कहना है कि टाइडमैन सेब की फसल शुरुआत में ही गुणवत्ता के अनुसार अच्छी पहुंच रही है। इसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में सेब की अन्य किस्में भी फल मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस वर्ष बागवानों को फसल के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। जिला में चेरी का सीजन खत्म हो चुका है। इन दिनों मंडी में सेब और नाशपाती की खेप के अलावा प्लम और आड़ू की खेप पहुंच रही है। भट्ठाकुफर फल मंडी के आढती सन्नी ठाकुर ने बताया कि जुलाई के पहले हफ्ते से सेब और नाशपाती का सीजन रफ्तार पकड़ना शुरू कर देगा। अभी ज्यादातर सेब और नाशपाती की एक से दो किस्में ही मंडी में पहुंच रही है। आढ़तियों ने बागवानों से आग्रह किया है कि जब तक फसल तैयार न हो तक तक उसे मंडी में बेचने के लिए न लाएं, ऐसे में बागवनों को फसल के कम दाम मिल सकते हैं।