फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The story tells the story of Sudama-Krishna's friendship.

Shimla News: कथा में सुनाया सुदामा-कृष्ण की मित्रता का प्रसंग

Sat, 23 May 2026 09:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
The story tells the story of Sudama-Krishna's friendship.
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को सुदामा-कृष्ण की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हुए। दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई कथा में कथावाचक अमित बटुक ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण और सुदामा बचपन के गहरे मित्र थे और दोनों ने एक ही गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त की थी। शिक्षा पूर्ण होने के बाद दोनों ने संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया लेकिन समय और परिस्थितियों के कारण दोनों अलग हो गए। सुदामा अत्यंत गरीब ब्राह्मण थे और परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ थे। पत्नी के आग्रह पर वह श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे। सुदामा की पत्नी ने उनके साथ पोटली में थोड़ा सा पोहा बांध दिया। द्वारका की वैभवशाली नगरी और श्रीकृष्ण के महल को देखकर सुदामा आश्चर्यचकित रह गए। दरबारियों ने उनके साधारण वस्त्र देखकर उपहास किया लेकिन जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण को अपने मित्र के आगमन का पता चला, उन्होंने सुदामा को ससम्मान महल में बुलाया और प्रेमपूर्वक उनका स्वागत किया। कथा में आचार्य नितिन, चेतन और संगीत पर विनय और विख्यात पुनीत मिश्रा ने अपनी सेवाएं दीं। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि इस कथा में मुख्य आयोजकों में अजय सूद, धर्मपाल पुरी, पूर्णचंद भाटिया और गुलशन अरोड़ा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article