{"_id":"5f9d98b849393060f67a353a","slug":"the-state-govt-should-take-action-against-the-culprits-in-the-gudiya-case-mukesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे प्रदेश सरकार, कांग्रेस देगी साथ: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे प्रदेश सरकार, कांग्रेस देगी साथ: मुकेश
Sat, 31 Oct 2020 10:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बहुचर्चित गुड़िया प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाता है, सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। चाहे वह कितनी भी पहुंच का व्यक्ति क्यों न हो, इस मामले में कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी होगी। शनिवार को ज्वालामुखी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भी इस मामले में गुड़िया के परिवार वालों का साथ देने के लिए सरकार से आग्रह किया है। बावजूद इसके सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि प्रदेश में आज माफिया का राज है।
विज्ञापन
खनन, नशा, तबादला और न जाने कितने माफिया प्रदेश में सक्रिय हैं। कोरोना काल में प्रदेश में कई घोटाले हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कई बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है। अकेले हिमाचल में ही कोरोना काल के दौरान लगभग 1000 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें लगभग 657 लोगों ने आत्महत्या की है। प्रभावित परिवारों का सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया। सीमेंट के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। कांग्रेस सरकार में सीमेंट बैग के दाम 100 रुपये कम थे। आज बिजली बिल देखकर लोग दंग रह गए हैं। भारी-भरकम बोझ आम जनता पर लादा जा रहा है। सरकार महंगाई को कम करे। बिजली बिलों में बढ़ाई दरों को भी कम करे।
विज्ञापन