फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The stars come on land, fill the sky flying dreams.

प्रदेश के छात्र शोघी से करेंगे तारामंडल की सैर

Wed, 27 Aug 2014 05:06 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
The stars come on land, fill the sky flying dreams.

हिमाचल में स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अब सौरमंडल पर लाइव स्टडी कर सकेंगे। इसके लिए शिमला से सटे शोघी के आनंदपुर में प्रदेश का पहला साइंस लर्निंग सेंटर बनेगा।

विज्ञापन


इस सेंटर में जापान, बर्लिन, नार्वे, कोलकाता और लखनऊ की तर्ज पर तारामंडल (प्लेनेटेरियम) बनेगा। इतना ही नहीं, इस सेंटर में किसानों-बागवानों को भी आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


यहां प्रस्तावित रिमोट सेंसिंग सेंटर में बर्फ, ग्लेश्यिरों, नदियों व जंगलों की स्थिति से भी रूबरू कराया जाएगा। तारामंडल के निर्माण की नीव इसी महीने के अंत तक पड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंपरोधी भवनों के निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट वाटर रिसाइक लिंग, सोलर एनर्जी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साइंस लर्निंग सेंटर में बायोडायवर्सिटी पार्क, रिमोट सेंसिंग सेंटर और साइंस म्यूजियम के अलावा अर्थ साइंस, एस्ट्रोनॉमी, एनवायरनमेंट, मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री की आधुनिक प्रयोगशालाएं होंगी।

ग्यारह करोड़ रुपये होंगे खर्च

The stars come on land, fill the sky flying dreams.

शोघी में करीब एक हेक्टेयर में बनने वाले साइंस लर्निंग सेंटर पर कुल 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेंटर में प्रस्तावित प्लेनेटेरियम ही करीब 1.7 करोड़ में बनेगा।

इसके लिए कोलकाता के साइंस म्यूजियम, पंजाब और दिल्ली के विषय विशेषज्ञों सहित प्रदेश के शिक्षाविदों का सहयोग लिया जाएगा। सेंटर का निर्माण हिमाचल प्रदेश पर्यावरण एवं विज्ञान तकनीक विभाग की ओर से किया जा रहा है।

हालांकि, इन सुविधाओं के लिए अभी पांच साल का इंतजार करना होगा। सेंटर में हिमाचल की संस्कृति को दर्शाता एक कॉर्नर भी होगा।

विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश पहला साइंस लर्निंग सेंटर बनाया जा रहा है। पहले चरण में यहां प्लेनेटेरियम बनेगा। सेंटर से स्टूडेंट्स, किसान, आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी फायदा होगा। यहां पर हिमाचल से जुड़ी हर तरह की जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed