फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The species of extinct Chamba Sacred langur found in himachal

दुनिया में विलुप्त हो चुकी चंबा सेक्रेड लंगूर की प्रजाति मिली, पढें पूरा मामला

Thu, 27 Jun 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
The species of extinct Chamba Sacred langur found in himachal
चंबा लंगूर - फोटो : google

विश्व भर में विलुप्त हो चुकी चंबा लंगूर की प्रजाति एक बार फिर सामने आई है। चंबा वैली क्षेत्र में मिली इस प्रजाति को चंबा सेक्रेड लंगूर (चंबा पवित्र लंगूर) के नाम से जाना जाता है। यह प्रजाति लंगूर की सात प्रजातियों में सबसे भिन्न है। इन लंगूरों के कश्मीर और पाकिस्तान की वैली में भी होने की संभावना है।

विज्ञापन


हालांकि, इसको लेकर अभी कोई सुबूत नहीं मिले हैं, क्योंकि लंगूर की विलुप्त हो चुकी प्रजाति के ऊपर अभी तक कोई रिसर्च नहीं हुई है। फिलहाल इस प्रजाति के चंबा में होने के सुबूत मिले हैं। प्रजाति पर रिसर्च कर रहे विशाल आहुजा ने यह दावा किया है।
विज्ञापन


उनका मानना है कि वह चंबा सेक्रेड लंगूर पर पिछले सात साल से रिसर्च कर रहे हैं। उनकी रिसर्च में इस बात का पता चला है कि लंगूर की जो प्रजाति चंबा वैली में पाई गई है, वह विश्व में अन्य किसी भी वन्य प्राणी क्षेत्र में नहीं है। चंबा सेक्रेड लंगूर फल, बीज, फूल, जड़ें, छाल और कलियां खाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा सेक्रेड लंगूर की विलुप्त प्रजाति के संरक्षण के लिए विभाग की ओर से अब योजना बनाई जा रही है। इस प्रजाति के लंगूर की फोटो के होर्डिंग बनाकर विभाग वन्य प्राणी क्षेत्रों में लगाएगा।

विशाल आहुजा का कहना है कि वह इस प्रजाति को चंबा ग्रे लंगूर के नाम से विश्व में प्रसिद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं। चंबा सेक्रेड लंगूर की प्रजाति चंबा जिले के जसौरगढ़, दियोला, कुगति, काला टोप, खज्जियार, भांदल सहित अन्य क्षेत्रों में पाई गई है। वन्य प्राणी विभाग इनकी शीघ्र ही गणना भी करवा सकता है।

चंबा वैली में विलुप्त प्रजाति के लंगूर पाए गए हैं। यह प्रजाति विश्व में मात्र चंबा में ही पाई जाती है। इसलिए इस प्रजाति के संरक्षण को लेकर विभाग प्रभावी कदम उठाने जा रहा है।- निशांत मंढ़ोत्रा, डीएफओ वन्य प्राणी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed