Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The sounds of Gurbani resonated within the Gurdwara Sahib, and the Gurdwara was illuminated by earthen lamps (diyas).

Shimla News: गुरुद्वारा साहिब में गूंजे गुरबाणी के स्वर, दीयों से जगमगाया गुरुद्वारा

Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The sounds of Gurbani resonated within the Gurdwara Sahib, and the Gurdwara was illuminated by earthen lamps (diyas).
संगत ने श्रद्धाभाव से किया सुखमनी पाठ
विज्ञापन

रितु और जश्नदीप ने दी गुरबाणी कीर्तन की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में साप्ताहिक समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह के दीवान की शुरुआत सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद नीरज ग्रोवर और गुरदर्शन सिंह ने संगत के साथ आसां दी वार का कीर्तन किया।


वहीं रितु कुकरेजा और जश्नदीप सिंह ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करने के साथ आनंद साहिब का पाठ किया। समागम का विशेष आकर्षण गुरु नानक देव महाराज के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित जपुजी साहिब का सामूहिक पाठ रहा। इसमें संगत ने पूरे श्रद्धाभाव से भाग लिया। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। शाम को गुरुद्वारा साहिब में बंदी छोड़ दिवस और दिवाली का पर्व धार्मिक परंपराओं के अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर रहिरास साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद सिख परंपरा के अनुसार पारंपरिक आरती हुई। आकर्षक रोशनी से जगमगा रहे गुरुद्वारा साहिब में दीपमाला ने उत्सव की छटा को और बढ़ा दिया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और गुरु घर की खुशियों में सहभागिता की। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा बालूगंज के प्रधान गुरसागर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article