फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The selection of words in the CAG report was not done right, the officers are assessing: cm jairam thakur

सीएम जयराम बोले- कैग रिपोर्ट में शब्दों का चयन सही नहीं किया, अफसर कर रहे आकलन

Sat, 14 Aug 2021 07:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Aug 2021 07:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमापूर्ण पद होता है। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को भी बोलने का मौका दिया जाता है। ऐसे में विस अध्यक्ष के पद पर टिप्पणी करना बिल्कुल ठीक नहीं है।

विज्ञापन
The selection of words in the CAG report was not done right, the officers are assessing: cm jairam thakur
सीएम जयराम का बंजार दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में हिमाचल प्रदेश में कोई घोटाला नहीं हुआ है। कैग रिपोर्ट में शब्दों का चयन सही तरीके से नहीं किया गया है। इसके चलते यह स्थिति सामने आई है। अधिकारी कैग रिपोर्ट का आकलन कर रहे हैं। कैग की रिपोर्ट में वित्त प्रबंधन को लेकर कुछ बातें कही गई हैं। इसका अधिकारी विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमापूर्ण पद होता है। विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को भी बोलने का मौका दिया जाता है। ऐसे में विस अध्यक्ष के पद पर टिप्पणी करना बिल्कुल ठीक नहीं है। कांग्रेस सदस्यों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कोरोना संकट के दौर में राजनीति की।

विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रदेश में 50 साल शासन किया, लेकिन राज्य में केवल 50 वेंटिलेटर थे। यह संख्या इसके पार नहीं हो पाई। अब प्रदेश में 800 से अधिक वेंटिलेटर हो गए हैं। सरकार ने लंबे समय से बीमार रोगियों के परिवारों को 3000 रुपये प्रति माह वित्तीय सहायता देने के लिए सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर योजना आदि शुरू की हैं। हिमकेयर योजना के तहत 1.70 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं। बीपीएल परिवारों की बेटियों को शगुन योजना के तहत उनकी शादी के समय 31000 रुपये दिए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने और शून्य प्रतिशत अपव्यय सुनिश्चित करने में देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक है। कुल्लू जिले में 18 साल से अधिक आयु के 2.83 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed