{"_id":"6afc3ea9c551699f2e0b559b","slug":"the-sanjauli-igmc-road-will-be-repaired-within-a-week-shimla-news-c-19-sml1002-821406-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली-आईजीएमसी सड़क एक हफ्ते में होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली-आईजीएमसी सड़क एक हफ्ते में होगी दुरुस्त
विज्ञापन
अमर उजाला असर
महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेयजल कंपनी के अधिकारियों से पूछा, दो महीने बाद भी क्यों नहीं सुधरी सड़क की हालत
कंपनी ने मौके पर शुरू किया काम, एक हफ्ते में होगी टारिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की संजौली-आईजीएमसी सड़क की खस्ताहालत जल्द सुधरेगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेयजल कंपनी के अधिकारियों को इस सड़क को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कंपनी ने मंगलवार से ही सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया है।
कंपनी ने दावा किया है कि एक सप्ताह के भीतर पूरी सड़क की टारिंग कर इसे चकाचक कर दिया जाएगा। 24 घंटे पेयजल आपूर्ति परियोजना के तहत करीब दो महीने पहले संजौली से आईजीएमसी तक पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। पाइपलाइन बिछाने के बाद कंपनी ने सड़क की टारिंग नहीं करवाई। इसके चलते सड़क की हालत लगातार खराब बनी हुई है और लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस में सवार मरीजों को भी इस खस्ताहाल सड़क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस मामले पर मंगलवार सुबह पेयजल कंपनी के अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने पूछा कि दो महीने बीतने के बाद भी सड़क की हालत क्यों नहीं सुधारी गई और काम कब तक पूरा होगा। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि शहर की सड़कों को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है।
संजौली-आईजीएमसी सड़क पर भी मरम्मत और उसे मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद टारिंग की जाएगी। कंपनी ने दावा किया कि संजौली कॉलेज से आईजीएमसी तक 25 नवंबर से पहले टारिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। काम में तेजी लाने के लिए अगले कुछ दिनों तक दिन-रात कार्य किया जाएगा ताकि सड़क को जल्द यातायात के लिए सुचारु किया जा सके। इसके बाद शांति विहार सड़क पर टारिंग का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
पेयजल कंपनी को निर्देश दिए हैं कि पाइपलाइन बिछाने के लिए वार्डों में जहां भी सड़कें खोदी हैं, वहां काम पूरा होते ही टारिंग करवाई जाए। यदि कहीं सीढ़ियां तोड़ी गई हैं तो वहां दोबारा टाइलें लगाई जाएं। इस काम में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-सुरेंद्र चौहान, महापौर, नगर निगम शिमला