फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The sanctum sanctorum of Hanuman Temple Jakhu will be illuminated with silver, proposal approved

Shimla News: चांदी से चमकेगा हनुमान मंदिर जाखू का गर्भ गृह, प्रस्ताव मंजूर

Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The sanctum sanctorum of Hanuman Temple Jakhu will be illuminated with silver, proposal approved
मंदिर के विकास कार्यों पर खर्च होंगे 5. 67 करोड़ रुपये, मंदिर न्यास की बैठक में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कार्यों को मंजूरी
विज्ञापन

नई यज्ञशाला बनेगी, दुकानें और शेड का होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के हनुमान मंदिर जाखू के गर्भ गृह में चांदी की नक्काशी होगी। इसके लिए एक दानकर्ता ने सारा खर्च उठाने का प्रस्ताव दिया था जिसे मंजूरी मिल चुकी है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किए 5.67 करोड़ रुपये की लागत के अनुमानित मास्टर प्लान को भी मंजूरी दी गई है। इस प्लान के तहत मंदिर में यज्ञशाला, शू हाउस, नए शौचालय, दुकानें और शेड बनाए जाएंगे। यह फैसला उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में न्यास समिति जाखू की बैठक में सोमवार को लिया गया। बैठक में मंदिर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि बैठक में फैसला लिया है कि मंदिर के गर्भ गृह के आसपास चांदी से नक्काशी की जाएगी। इसके साथ नक्काशी के डिजाइन की मंजूरी एसडीएम, न्यास के सदस्य और जिला भाषा अधिकारी संयुक्त रूप से देंगे। असल में न्यास के पास दानकर्ता ने प्रस्ताव रखा है कि मंदिर के गर्भ गृह में वह चांदी की नक्काशी करवाना चाहते हैं। बैठक में मंदिर की वेबसाइट बनाने को लेकर प्रगति रिपोर्ट रखी गई। वेबसाइट का कार्य अंतिम चरण में है। उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर वेबसाइट का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में एसी टू डीसी देवीचंद ठाकुर, सहायक आयुक्त नगर निगम भुवन शर्मा, एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, न्यास सदस्य कुनाल, अमित शर्मा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्षद अंकुश वर्मा, इशू ठाकुर, दीपक कुमार, कपिल शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed